राजूराम जिला प्रभारी व हैदर खान उपाध्यक्ष नियुक्त

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | जैसलमेर जिला अध्यक्ष भीम आर्मी हरीश इंखिया के नेतृत्व में जैसलमेर में भीम आर्मी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष इंखिया द्वारा पूर्व जिला कार्यकारिणी में परिवर्तन करते हुए जिला जैसलमेर में पदाधिकारियों को निम्न अनुसार नियुक्त किया गया जिसमें जिला प्रभारी पद पर राजूराम नाचना, उपाध्यक्ष हैदर खान, मीडिया प्रभारी अनिल डाबला, सचिव ओमप्रकाश लोहिया व वाजिद अली, महासचिव मानाराम भील, कोषाध्यक्ष मुकेश पंवार, संगठन मंत्री विशाल वाल्मीकि कार्यालय प्रभारी आदत खान कोहरी, सलाहकार गजेंद्र चेलक को अपने दायित्व सौंपे गए और बताया गया कि आप सभी भारतीय संविधान व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की कार्यप्रणाली पर चलकर संगठन हित में कार्य करेंगे।


About Author

यह भी देखें  जयपुर : वीएमडब्लू टीम ने की गौ सेवा

Leave a Reply

error: Content is protected !!