बच्चों को संयमित रहकर लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौडियाकला अदलहाट में शनिवार को कक्षा 12वी के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।जिसमे वैभव मिस्टर विद्या संस्कार और पूर्णिमा मिस विद्या संस्कार चुनी गईं। मिस्टर और मिस फेयरवेल का खिताब नलिन कुमार सिंह और जेसिका मौर्य के नाम रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन के जिस चरण में वो हैं, वहा उनके सामने एक वृहद संसार है जिसकी हर पल की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता उन्हें अपने विद्यालय जीवन से मिलती है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हर हाल में संयमित रहने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने को कहा।
विद्यालय की डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी ने बच्चों को अर्जुन की भांति ध्येय पर अपना ध्यान केंद्रित करने को कहा।
गार्गी, वेदिका, नील कमल, प्रिंस, तृप्ति, शिवांगी, यथार्थ, स्नेहा, ऐश्वर्या, प्रीति, हिमांशु, ज्योति, अंजली और खुशी ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्णिमा, जेसिका, श्लोक, आयुष इत्यादि ने अपने अपने यादों को साझा किया।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने किया। बिक्कू बरनवाल, अंकित सिंह, हेमंत कुमार, रिचा पंड्या, ममता जायसवाल, संजीव दुबे, राजेश तिवारी, प्रवीण सिंह, आर बी सिंह इत्यादि ने कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!