पंजीकृत किसानों का धान न खरीदे जाने पर रोष व्यक्त किया

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की पंचायत शनिवार को गौरही पंचायत में हुई पंचायत में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने बताया कि जिले में 11 हजार किसान धान क्रय केन्द्र पर रजिस्टर में नामांकन कराया है, उनका अभी तक धान नहीं खरीदा गया। जनपद के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इतने किसान धान बेचने से बंचित रह गए। पंचायत में इसको लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

पंचायत में यह बात भी उभर कर आई कि किसान बनकर जो बैक डोर से और सेटिंग करके आए उनका खरीददारी कर लिया गया लेकिन जो असली किसान थे वे इस खेल में पिछड़ गए।अभी तक अधिकांश सेन्टर पर धान विक्री का अंगुठा लगाया जाना शेष रह गया है। बोरा एलाटमेन्ट के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
गौरही माइनर को सुदृढ करने और गौरही गांव के कुलावों को पक्का करने की भी मांग की गई। संगठन के विस्तार के लिए गौरही ग्राम ईकाई का गठन किया गया।चकईपुर के पास कलवरिया नाले पर चेकडेम बनाने की भी मांग की गई जिससे सैकडों बीघे गेहुं की सिंचाई हो सकेगी।
नित्य प्रकाश आर्य को गौरही ग्राम ईकाई का अध्यक्ष तथा युवा का अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल को बनाया गया। अध्यक्षता वंशीधर सिंह तथा संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
पंचायत में राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, प्रदेश महासचिव जालिम सिंह, जिलाध्यक्ष अली अमीर खान,जिला उपाध्यक्ष हरिदास सिंह,राज नारायण सिंह, बजरंगी कुशवाहा, राजकुमार पटेल, राम महाल सिंह तथा अन्य लोग रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!