18 और 20 जनवरी को विशेष शिविर होंगे आयोजित

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के तहत जिले के सभी परिवारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत करने के उद्देश्य से जिले में 18 जनवरी व 20 जनवरी को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि इन शिविरों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की निःशुल्क पात्रता (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु एवं सीमांत कृषक, संविदा कार्मिक तथा कोविड अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले) से भिन्न श्रेणी वाले (850 रु प्रीमियम जमा कर जुड़ने योग्य) समस्त परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए फील्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं अन्य सरकारी विभाग के कार्मिकों द्वारा उन्हें जागरूक कर नजदीकी ई मित्र पर जाकर पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न अधिकारियों को ग्राम पंचायत भी आवंटित की गई है।

जिला कलेक्टर डाबी ने बताया कि ये अधिकारी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवारों के मुखिया को ग्राम पंचायत स्तर पर बुलवाकर तथा समझाइश, मोटिवेट या गांव के किसी दानदाता की सहायता से उनका भी प्रीमियम केटेगरी में पंजीयन करवाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर के दिन कम से कम 20 पंजीयन  के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं गिरदावर संपर्क कर वंचित परिवारों की जानकारी यथा मोबाइल नंबर आदि प्राप्त करके स्वयं अपने स्तर पर उस परिवार से संपर्क करेंगे तथा उनका मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। इस कार्य में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं एएनएम का भी सहयोग  लिया जाएगा।



ख़बर को लेकर किसी विवाद, कॉपीराइट आदि के लिए संवाददाता जिम्मेदार होगा , जैसा उन्होंने भेजा है एडिटर ने वैसा पब्लिश किया है. द न्यूज़वाला किसी भी प्रकार से किसी भी मामले कि लिए जिम्मेदार नहीं होगा . यदि किसी ख़बर, फोटो को लेकर आपत्ति हो तो हमें बताये.

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!