जैसलमेर: 6 पाक विस्थापित बने भारतीय

  • कलेक्टर टीना डाबी ने सौंपा नागरिकता प्रमाण-पत्र

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | पाकिस्तान से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के सम्बन्ध में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलक्टर टीना डाबी ने छह पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र प्रदान किया। शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का आवश्यक जांच करके नियमानुसार आवेदन पत्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

जिला कलक्टर टीना डाबी ने पाक विस्थापितों गफुर भटठा् निवासी सुरती बाई तथा सकरूराम, नया वास अमरसागर निवासी भूरों तथा फूली तथा जयनारायण व्यास कॉलोनी, निवासी सोबदार एवं माना को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं बधाई दी। पाक विस्थापित नागरिकों ने जिला कलक्टर टीना डाबी के हाथों नागरिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशी जाहिर की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार ने नागरिकता सम्बन्धी किए जाने वाले ऑन लाईन कार्य के सम्बन्ध में प्रशासन के साथ ही सीआईडीए बीआई, पुलिस, आईबी के अधिकारियों को कहा कि वे पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य कर इनको राहत प्रदान कराएं। इस अवसर पर विज्ञान भवन के आसूचना अधिकारी नवीन माथुर, सौरभ शर्मा, पाक विस्थापितों के सम्बन्ध में कार्य करने वाले दिलीप सिंह सोढ़ा, पार्षद नाथू भील के साथ ही सीआईडी एवं पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे, वहीं दस्तावेज जांच संबंधी कार्य घनश्याम सिंह व ओमप्रकाश ने किया।



ख़बर को लेकर किसी विवाद, कॉपीराइट आदि के लिए संवाददाता जिम्मेदार होगा , जैसा उन्होंने भेजा है एडिटर ने वैसा पब्लिश किया है. द न्यूज़वाला किसी भी प्रकार से किसी भी मामले कि लिए जिम्मेदार नहीं होगा . यदि किसी ख़बर, फोटो को लेकर आपत्ति हो तो हमें बताये.

यह भी देखें  सुजानगढ़ को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!