जौनपुर की चार थानो की पुलिस चार तस्करो को दस किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर: जिले की चार थानो की पुलिस ने अपने अपने इलाके जबरदस्त कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्करो के पास करीब दस किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ नगर निकाय चुनाव में बांटने कें लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी अजयपाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम बदलापुर पुलिस बदलापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर कड़ेरेपुर बार्डर नहर पुलिया प्रतिक्षालय से अभियुक्त फ़िरोज़ 28 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद ग्राम खोजापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को तीन किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सुजानगंज प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन में थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 02 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ ग्राम छदान से सुजानगंज मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्त लक्ष्ण प्रसाद पुत्र भोलानाथ निवासी मुस्तफाबाद थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 82/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करके न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष पवारा राजनारायन चौरसिया मय हमराही द्वारा सायंकालीन पैदल गस्त व चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति,वाहन के दौरान सरायबीका से गौहानी जाने वाली नहर पुलिया के पास से अभियुक्त बीरेन्द्र कुमार कनौजिया पुत्र भूलनराम कनौजिया निवासी सरायबीका थाना पवारा जनपद जौनपुर के पास से एक बैग मे 02 किग्रा0 580 ग्रा0 गाँजा व तौलने की एक छोटी इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद हुआ । थानाध्यक्ष रामपुर दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग के दौरान ग्राम बरसठी पडाव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो एक सफेद झोले मे अवैध गांजा लिये साधन का इंतजार कर रहा था कि पुलिस वालो को देखकर एकाएक भागने लगा को आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुये पकड लिया गया । अभियुक्त द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम भोलानाथ पुत्र स्व0 मुनेश्वर निवासी भरथीपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर बताया ।

यह भी देखें  मोबाइल लूट मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!