दीपक चौरसिया ने ज्वाइन किया जी न्यूज चैनल

दीपक चौरसिया ने जी न्यूज ज्वाइन कर लिया है वो इंदौर में पढ़ चुके है, होलकर कालेज में मेरे सीनियर रहे है इसलिए मैं उन्हें 1998 से जानता हूँ होलकर कालेज और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से आधुनिक पत्रकारिता की पूरी एक जनरेशन निकली है जिसमे सुमित अवस्थी,अखिलेश शर्मा औऱ सिद्धार्थ शर्मा जैसे टीवी पत्रकारिता के बड़े नाम निकले है इंदौर की पत्रकारिता ने भारत को बहुत बड़े हस्ताक्षर दिये है

एक समय दीपक चौरसिया बहुत प्रतिभावान पत्रकार थे औऱ एसपी सिंह के साथ काम करने के बाद उनके काम में और निखार आया था दीपक इंदौर के पास बहुत ही छोटे कस्बे से आते है उनकी आँखों मे बड़े सपने थे वो पत्रकारिता को शुरू से एक पेशा मानते थे वो कहते थे कि पत्रकारिता से कभी क्रांति नही आ सकती है भारत का पत्रकार शुरू से “राजपूत” रहा है अर्थात जिसकी सरकार उसी का पत्रकार

दीपक गलत नही थे उन्हें मीडिया की ताकत पता थी वो रूपर्ट मर्डोक को फ़ॉलो करते थे और मीडिया को कारपोरेट जैसा चलाने के हिमायती रहे है दीपक को खबर की नब्ज पकड़ना आती थी इसलिए अटलजी की सरकार के दौरान आजतक से शुरु हुआ उनका सफर स्टार न्यूज से डीडी न्यूज तक परवान चढ़ा उनकी रिपोर्टिंग में धार थी संसद पर हुए हमले के दौरान उनकी रिपोर्टिंग शानदार थी लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दीपक पत्रकारिता के अर्श से फर्श पर आ गए …


मैंने दीपक चौरसिया के बारे में उनके बैचमेट और मेरे सीनियरों से बहुत जाना और समझा है दीपक ब्रांड बनना चाहते थे वो प्रभु चावला को अपना आदर्श मानते थे इसलिए वो अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कोई भी समझौता करने के लिए तैयार थे औऱ उसमे वो बहुत हद तक सफल भी रहे

यह भी देखें  किशोरी की मांग में प्रेमी ने भर दी जबरिया सिंदूर

जब दीपक चौरसिया ने इंडिया न्यूज जैसे चेनल को रिलांच किया तो एक समय उसकी टीआरपी बहुत हाई थी यह दीपक की मेहनत का परिणाम था लेकिन धीरे धीरे लालच ने उनकी पत्रकारिता को खत्म कर दिया और गोदी मीडिया के एक पक्षीय पत्रकार बन कर रहे गए …..

दीपक चौरसिया की कहानी हर उस गाँव कस्बे के खांटी पत्रकार की कहानी है जो टीवी की चकाचौंध में पत्रकारिता की नैतिक मूल्यो को भूल गया है CAA आंदोलन के समय शाहीन बाग में दीपक चौरसिया नही भारत की भटकी हुई पत्रकारिता पीटी थी स्टूडियो में शराब पीकर दीपक नही बहके थे बल्कि पूरी मीडिया ही भक्ति के नशे में चूर थी जिस पर मिमस और जोक बनाने के अलावा अब कुछ बचा नही है

अपूर्व भारद्वाज (फेसबुक वाल से)



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!