सफल बनने के लिए युवाओं को पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा -आईदान सिंह भाटी
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं युवा दिवस पर श्री पनराज जी मंदिर युवा सम्मेलन के दौरान आईदान सिंह भाटी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी एवं उनकी कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी, कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आज की युवा पीढ़ी को अपनाना चाहिए एवं उनके आदर्शों पर चलकर हिंदुस्तान का विकास करें , भाटी ने कहा कि युवाओं को कभी भी मायूस नहीं होना चाहिए स्वयं पर विश्वास रखकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें सकारात्मक सोच के साथ युवा अपने कार्य को पूर्ण करें उन्होंने कहा कि आज के युग में युवाओं को अपने लक्ष्य को तय करना सीखना चाहिए जिन जिन युवाओं ने अपना लक्ष्य तय किया है वह निश्चित रूप से अपने लक्ष्य तक पहुंचे हैं ऐसे कई उदाहरण सामने नजर आ रहे हैं आज की युवा पीढ़ी सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य को हासिल करने की विशेष नीति बनाएं ताकि लक्ष्य से भटकाव ना हो इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा वह ग्रामीण उपस्थित रहे युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाटी ने युवाओं को गलत संगति एवं नशे पत्ते से दूर रहने की सलाह दी और कहां की परिवार में कोई भी सदस्य नशा करता है तो उसे छुड़वाने का प्रयास करें इस उपरांत भाटी ने युवाओं को बताया की सफलता प्राप्त करने के लिए शुरू से ही अपना लक्ष्य तय करें अगर आपने लक्ष्य तय करके आगे कार्य या पढ़ाई की तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता
ख़बर को लेकर किसी विवाद, कॉपीराइट आदि के लिए संवाददाता जिम्मेदार होगा , जैसा उन्होंने भेजा है एडिटर ने वैसा पब्लिश किया है. द न्यूज़वाला किसी भी प्रकार से किसी भी मामले कि लिए जिम्मेदार नहीं होगा . यदि किसी ख़बर, फोटो को लेकर आपत्ति हो तो हमें बताये.