ट्रेन चलाने के लिए सांसद राम चरण बोहरा को दिया ज्ञापन
जयपुर( The News Wala): सरयूपारिण ब्राह्मण समाज, राजस्थान ने जयपुर के सांसद राम चरण बोहरा से नई ट्रेन चलवाने और मौजूदा ट्रेन के फेरे बढ़वाने की मांग की । सरयूपारिण ब्राह्मण समाज, राजस्थान के अध्यक्ष श्री बलराम मिश्रा ने कहाँ कि प्रदेश की राजधानी जयपुर से देश के लगभग सभी क्षेत्रों में ट्रेनों का आवागमन होता है फिर भी यात्रियो का अत्यधिक दवाब बना रहता है । जयपुर और आसपास में लगभग लाखों लोग उत्तर-प्रदेश, बिहार और झारखंड के रहते है किन्तु ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन न होने के कारण यात्रियो को समस्या का सामना करना पड़ता है । जिसकी वजह से उन्हे आज भी विवश हो कर प्राइवेट संचालित बसों से मनमाना किराया देकर विभिन्न शहरों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । इसी विषय को मध्यनजर रखते हुये हमारा समाज ट्रेनों की दूरी तथा फेरे बढ़ाने का अनुरोध सांसद राम चरण बोहरा और रेल मंत्री से कर रहा है , कुछ सुझाव निम्न है –
- छपरा मथुरा एक्सप्रेस(15108) को मथुरा से बढ़ा कर जयपुर तक कर दिया जाए ।
- मोतीहारी पोरबंदर(19629) को प्रतिदिन और वाया आगरा होकर चलाया जाए ।
- जयपुर लखनऊ एक्सप्रेस (19715) को गोरखपुर, वाराणसी या पटना तक किया जाए।
- साप्ताहिक गोरखपुर एक्सप्रेस (19409) (अहमदाबाद से गोरखपुर) को प्रतिदिन किया जाए ।
- सप्ताहिक न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (19601) को प्रतिदिन किया जाए ।
- मरुधर एक्सप्रेस को 3 दिन वाराणसी वाया गोरखपुर होकर चलाया जाए ।
- जोधपुर से वाराणसी या पटना हमसफर ट्रेन चलाया जाए ।