क्षेत्र का विकास कर आमजन को राहत देना प्रथम उद्देश्य- शाले मोहम्मद

  • मंत्री ने जेमला में विकास कार्यों का लोकार्पण कर आमजन को संबोधित किया

महेंद्र सिंह, पोकरण / जैसलमेर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जेमला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया एवं उपस्थिति आमजन को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर मजबूत किया, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की सड़कों का नवीनिकरण, सुदृढ़ीकरण, नवीन पंचायतों का गठन, घर घर जल कनेक्शन, नवीन विद्यालय, विद्यालयों को क्रमोन्नत, भनियाणा, सांकड़ा, पोकरण में कॉलेज, रामदेवरा में कन्या महाविद्याल, पोकरण में कृषि महाविद्याल, आईटीआई, भनियाणा में राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, ब्लॉक स्तर पर छात्रावास, पोकरण में परिवहन कार्यालय, एसपी ऑफिस, न्यायालय, उप जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित तमाम प्रकार के बड़े कार्य करवाकर आमजन को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया है। बजट घोषणा में क्षेत्र को नई सौगात और मिलेगी, इसकी तैयारियां कर दी गई है। यह बजट महिलाओं एवं पुरुषों के लिए रहेगा। पूर्व का बजट किसानों के लिए था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जाँच योजना के बाद मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना लागू कर प्रदेश की जानता को बडी राहत दी है। इसके तहत अब गंभीर बिमारियों का इलाज निजी अस्पताल में भी निशुल्क हो रहा है, वहीं 5 लाख तक़ का दुर्घटना बीमा भी कवर है। उन्होंने कहा कि आमजन जागरूक होकर सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

यह भी देखें  एसपी संजीव सुमन: देवरिया के नये पुलिस अधीक्षक

मंत्री ने आमजन के अभाव अभियोग सुन, अधिकारियों को निर्देश दिए –

अल्पसंख्यक मामलात वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान कहा कि अधिकारी नियमित तौर पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है, सरकार ने त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था की है।

ख़बर को लेकर किसी विवाद, कॉपीराइट आदि के लिए संवाददाता जिम्मेदार होगा , जैसा उन्होंने भेजा है एडिटर ने वैसा पब्लिश किया है. द न्यूज़वाला किसी भी प्रकार से किसी भी मामले कि लिए जिम्मेदार नहीं होगा . यदि किसी ख़बर, फोटो को लेकर आपत्ति हो तो हमें बताये.



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!