जैसाण शक्ति अभियान से जुड़ी अटल भूजल योजना
- मोहनगढ़ में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | भू जल संरक्षण की महत्वपूर्ण अटल भू जल योजना आज जिला कलक्टर टीना डाबी की मुहिम जैसाण शक्ति (लेडिज फस्ट) से जुड़ गई है। इसके तहत आज पंचायत समिति मोहनगढ़ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण व आमुखीकरण कार्यशाला में महिलाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कृष्णा चौधरी ने की। प्रशिक्षण में मोहनगढ सरपंच रूकमा कंवर, काणोद सरपंच मोहन कंवर, फूलासर सरपंच ममता सहित अन्य ब्लॉक की एएनएम कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रही। नोडल अधिकारी डॉ एनडी इणखिया ने अपने उदबोधन में अटल भूजल योजना के संदर्भ में योजना के मूल उदेश्य महिलाओं की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस योजना की असली वाहक है, क्योंकि जल का उपयोग व उसका संरक्षण दोनों महिलाओं के हाथों में है। उप निदेशक राजेन्द्र राणा ने बताया कि राज्य के १७ जिलों में संचालित इस योजना में महिला हर स्तर पर भागीदारी कर रही है। आपके सहयोग से ही इस योजना का मूल उधेश्य प्राप्त हो सकता हैँ!प्रशिक्षण में प्रगतिशील किसान जीआर वैष्णव ने बताया कि महिला खेती के कार्यों में जल के बचाव को प्रोत्साहित कर सकती है। उप निदेशक क़ृषि जयदीप दोगने ने कृषि व बागवानी में जल के कम उपयोग के बारे में जानकारी दी। जल विज्ञान व जल प्रबंधन संस्थान बीकानेर के उप निदेशक दाधीच ने कहा कि यदि हम वर्तमान में नहीं चेते तो हमें भविष्य में जल संकट का सामना करना पड़ेगा। पंचायत समिति मोहनगढ़ के विकास अधिकारी सुखाराम विश्नोई ने कहा कि पंचायतीराज में महिलाएं जल संरक्षण का कार्य कर रही है।इन कार्यों में वर्षा जल को सरक्षित कर हम जल का बचाव कर सकते है!कार्यक्रम का संचालन डीपीएमयू की कृषि विशेषज्ञ पूनम ने किया। दिव्या देवपाल, मंजू, दीक्षा व्यास, सुनिता, सुप्रिया, कृषि विशेषज्ञ लक्ष्मी ने व्यवस्थाएं संभाली।
पीछे खडे रहे अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान पूरा मंच महिलाओ ने संभाला! इस दौरान जन प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मंच के पीछे खड़े रहे और महिलाओं को यह सम्मान देकर जैसाण शक्ति अभियान के तहत महिलाओं का सम्मान कियाऔर जिला कलक्टर की भावना से अवगत कराया