सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का किया स्वागत
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी लोकेश शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किया स्वागत। शहर स्थित हजूरी समाज सेवा सदन में युवा साथियो द्वारा लोकेश शर्मा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। रुगदान झिबा द्वारा समारोह का संचालन किया गया। दिलीप सिंह बरमसर द्वारा शॉल ओढ़ाकर व वन्दे मातरम गीत गाकर तथा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भोमसिंह द्वारा साफा पहनाकर समारोह की शुरुआत की गई। जिसके बाद मंचासीन ओएसडी लोकेश शर्मा के युवा साथियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार को रिपीट करवाने में युवा वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। शर्मा ने बताया कि कई बार सरकार द्वारा जारी की योजनाओं, राजनेताओ आदि की वीडियो फोटो आदि को एडिटिंग कर गलत तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार विपक्ष द्वारा प्रदर्शित कर राजस्थान की जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई लेकिन राजस्थान के युवा वर्ग ने विपक्ष की झूठी एडिटिंग वीडियो का सच जनता के सामने रखा। राजस्थान के युवा वर्ग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा जारी की जनकल्याणी योजनाओ को लोगो के घर घर जाकर बताया।