विद्यार्थीयों को एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन करने की दी जानकारी

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (एनसीएस पोर्टल) तथा रिज्यूम बनाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय जैसलमेर द्वारा मिश्रीलाल सांवल कन्या महाविद्यालय में कॅरियर मार्ग दर्शन हेतु कार्यशाला का आयोजन छात्र- छात्राओ के लिए किया गया। जिला रोजगार अधिकारी भवानी प्रताप चारण के मार्गदर्शन में आयोजित कॅरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक तंवर के सहयोग से यंग प्रोफेशनल राहुल विजया जैन ने विद्यार्थियों को एनसीएस पोर्टल https://www.ncs.gov. in/ पर पंजीयन और निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार के लिए सुझाव दिए।

छात्र- छात्राओ के लिए आयोजित कार्यशाला की शुरुआत में राहुल विजय जैन ने बच्चों को एनसीएस पोर्टल पर पंजीयन करने की प्रक्रिया बताते हुए अपनी रुचि एवं अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पोर्टल की सहायता से नौकरी खोजना और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं से इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार के लिए सुझाव के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यशाला में महाविद्यालय प्राचार्य अशोक तंवर ने कहा कि आज का युग डिजिटलाइजेशन का युग है। इस युग में हम सारी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है, इसके लिए आवश्यक है कि हम सतर्क एवं सजग रहे इससे जुड़े रहें तथा इस संबंध में जितने भी विभिन्न प्लेटफार्म पर जो उपलब्ध है, उनकी हमें जानकारी होनी चाहिए।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!