ग्राम पंचायतों में ‘जैसाण री जाजम’ महिला सभा का आयोजन
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | जैसाण शक्ति (लेडीज फर्स्ट) अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘जैसाण री जाजम’ महिला सभा का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में रखा गया है। कलेक्टर टीना डाभी ने सभी विकास अधिकारियो को निर्देश दिए कि जैसाण री जाजम महिला सभा मे ज्यादा से ज्यादा महिलाओ की भागीदारी हो। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत तथा उपनिदेशक महिला अधिकारिता अशोक गोयल ने बताया कि जैसाण री जाजम महिला सभा का आयोजन जिले की सारी ग्राम पंचायतों में बुधवार को किया गया है। इस सभा मे महिलाओ को समुचित शिक्षा, पोषण आदि विषयो पर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं को आत्मरूप से निर्भर रहने के गुर सिखाए जाएंगे। इस महिला सभा मे बालिका छात्रवृत्ति, एकल नारी पेंशन, पालनहार, पुनर्विवाह उपहार योजना, कृषि, चिकित्सा इत्यादि विभाग शामिल होंगे तथा महिलाओ को सम्पूर्ण जानकारी देंगे।