सोलहवीं विधान सभा के तृतीय सत्र में नेवा एप्लिकेशन से ही ऑनलाइन भेजने होंगे प्रश्नों के जवाब, विधान सभा का आगामी सत्र डिजिटलाइज्ड होगा – श्री देवनानी

जयपुर, 08 जनवरी। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने घोषणा की है कि सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का तृतीय सत्र नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के तहत पूर्णतः डिजिटलाइज्ड होगा। इस सत्र में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव, आश्वासन और याचिकाओं के उत्तर राज्य सरकार के विभागों द्वारा नेवा एप्लिकेशन के माध्यम से ही ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे।

श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के सभी विभागों को विधान सभा से पत्राचार अब केवल नेवा के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। विधान सभा द्वारा सभी प्रश्न आदि भी नेवा एप्लिकेशन के जरिए ही भेजे जाएंगे।

विधान सभा अध्यक्ष के निर्देश पर, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में एक प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की टीम ने विभिन्न विभागों में संचालित विधान सभा प्रकोष्ठों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नेवा एप्लिकेशन पर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।

श्री देवनानी ने बताया कि विधान सभा के सभागार में सदस्यों की सीटों पर कंप्यूटर उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं, और विधान सभा को पेपरलैस करने का कार्य पूरा हो चुका है। सदन में प्रत्येक विधायक की सीट पर एक आई-पैड लगाया गया है। विधान सभा में नेवा सेवा केंद्र (ई-लर्निंग कम ई-फैसिलेशन सेंटर) की स्थापना प्रक्रिया भी जारी है, और इसके तहत कार्मिकों का नेवा मॉड्यूल्स प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि नेवा परियोजना में प्रयोग में आने वाले सॉफ़्टवेयर और एप्लिकेशन पहली बार राज्य के सभी विभागों और विधान सभा में उपयोग में लिए जा रहे हैं।

यह भी देखें  जैन लूणिया दादावाड़ी की वार्षिक ध्वजा विधिवत संपन्न

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!