भारतीय कांग्रेस आर्मी संगठन में नीरू बनी जोधपुर संभाग संयोजक
महेंद्र सिंह, जैसलमेर| भारतीय कांग्रेस आर्मी राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वर्मा ने राजस्थान में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जोधपुर सम्भाग में नीरू धोबी को महिला प्रकोष्ठ जोधपुर संभाग में संभाग संयोजक पद पर नियुक्त किया। नीरू धोबी वर्तमान में जैसलमेर की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष है। नीरू जी का जोधपुर संभाग में संभाग संयोजक के पद पर नियुक्त होने पर भारतीय कांग्रेसी आर्मी के जैसलमेर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इसके साथ ही नीरु धोबी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद प्रेषित किया। नीरू धोबी ने कहा कि मुझे संभाग संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है इस पद की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने के लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी। शहर सचिव मंगल भाटी ने बताया कि कांग्रेस आर्मी संगठन ने महिला प्रोत्साहन ओर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए नीरू को जोधपुर सम्भाग का सम्भाग संयोजक बनाया। इस नियुक्ति से पूरे जैसलमेर में खुशी की लहर है।