खान सुरक्षा व सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | राज्य सरकार के आदेश की पालना में शहर के मैसर्स आर.एस.एम.एम.लि. सोनू की लाईमस्टोन खदान में खान एवं भू-विज्ञान विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खान सुरक्षा व सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

खनि अभियंता घनश्याम चौहान ने शिविर का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि – खनिज क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सिलिकोसिस बीमारी से बचने के उपायों जानना बहुत जरुरी है साथ ही यदि कोई श्रमिक सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित हो जाता है तो उसके उपचार के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क उपचार एवं सहायता का प्रावधान किया गया है। शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बलवीर चौधरी ने सिलिकोसिस के कारण, बचाव, ईलाज तथा सरकारी सहायता के बारें में सम्पूर्ण जानकारी श्रमिकों को दी तथा खनन के समय श्रमिकों को मास्क लगाने तथा खनन क्षेत्र में पौधारोपण करने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार इस शिविर में 17 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी गई। मैसर्स आर.एस.एम.एम.लि. प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी श्रमिकों को मास्क वितरित किये गये। इस अवसर पर मैसर्स आर.एस.एम.एम.लि. के इकाई प्रमुख महिपाल जुगतावत,  देवीशंकर आचार्य एवं सहा. अभियंता देवेन्द्र चौहान आदि लोग मौजूद रहें।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!