खुईयाला में दो माह से सूखी पड़ी है पशुखेलियाँ, अवैध टांको से गांव में होती है पानी की सप्लाई

महेंद्र सिंह, खुईयाला (जैसलमेर) | खुईयाला गांव के फकिराराम सोलंकी ने बताया कि गत 2 माह से पशुखेलियां सूखी पड़ी है। गांव में हर घर नल योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ जिसके तहत पूरे गांव में लाइन तो नहीं बिछी लेकिन जो पहले बिछी हुई थी वह जरूर तोड़ दी जिसके कारण पशुखेलियों का पानी भी बंद हो गया। गांव में पशुखेलियों में पानी नहीं आने से लोगों को मजबूरन अवैध टांको से महंगे दामों पर अपने पशुओं की प्यास बुझाने के लिए पानी डलवाना पड़ता है। जलदाय विभाग के प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी को अवैध टांको के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार की इन पर कार्यवाही नहीं की जाती है और ना ही गांव में पर्याप्त पानी की सप्लाई की जाती है। आजादी के कई सालो बाद भी यहाँ के निवासी पानी के लिए तड़प रहे हैं ।



About Author

यह भी देखें  RGHS सर्वर डाउन: जयपुर SMS हॉस्पिटल में तीन दिन से मरीज परेशान, लंबी कतारें | The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!