ट्रेनों में किन्नर राज, यात्रियों के जी का जंजाल

ट्रेनों में किन्नरों की गुंडागर्दी, यात्रियों से वसूलते जबरिया पैसे

गोरखपुर। भद्दी भद्दी बाते। अश्लील हरकतें। किन्नरों की गुंडई। ट्रेनों में यात्रियों से बदसलूकी। ये सब आम बातें हैं। रेलवे समय समय पर इन किन्नरों को पकड़ता भी है, लेकिन छूटने के बाद ये हिजड़े फिर उसी कार्य में लिप्त हो जाते हैं। गोरखपुर से लखनऊ व छपरा रूट पर ट्रेनों में किन्नरों का आतंक है। रोज रोज की शिकायत पर 17 अक्टूबर 2019 को देवरिया जिले के भटनी जंक्शन की आरपीएफ ने ट्रेन ने अवैध वसूली करते 6 किन्नरों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ भटनी ने ट्रेन में अवैध वसूली करते 6 किन्नरों को गिरफ्तार कर कर रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाइ की । इस संबंध में बताया गया है पकड़े गए सभी किन्नर मुख्यतः रात्रि की ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसा वसूली करते है। पकड़े गए किन्नरों पर आरपीएफ पोस्ट भटनी पर मामला दर्ज किया गया है।
यह तो एक बानगी है। आरटीआई के एक जवाब से आप आश्चर्य चकित हो जाएंगे। रेलवे ने जबरन वसूली के मामले में पिछले चार सालों में 70 हजार से अधिक किन्नरों को अरेस्ट किया है। यह जानकारी रेल मंत्रालय ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत पूछे गए एक सवाल के जबाव में दी है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले चार वर्षों में रेल यात्रियों से जबरन धन वसूली के मामले में 73,000 से अधिक किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अकेले 20 हजार को पिछले साल ही पकड़ा गया है ।
अधिकारियों ने बताया कि यात्री अक्सर चलती ट्रेनों में ट्रांसजेंडरों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत करते हैं जो ट्रेन में चढ़ जाते हैं और उनसे जबरन पैसों की वसूली करते हैं । उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर को पैसे देने से मना करने की नौबत में शारीरिक उत्पीड़न का भी मामला सामने आया है, जिनमें उन यात्रियों में से कुछ को दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ऐसी घटनाओं की जांच के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चला रहा है। आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा कि 2015 से इस साल जनवरी तक यात्रियों से पैसे की उगाही करने के आरोप में कुल 73,837 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार किए गए। उसमें कहा गया कि इनमें से 2015 में कुल 13,546, 2016 में 19,800, 2017 में 18,526 और 2018 में 20,566 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस साल जनवरी में 1,399 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार किए गए हैं।

यह भी देखें  फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट: हैदराबाद में उभरती हुई 'सिटी विदिन अ सिटी'

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!