पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

  • राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक छोटे से गांव जसोल में जन्मे जसवंत सिंह को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का ‘हनुमान’ कहा जाता था
  • वो एनडीए सरकार में वित्त, विदेश और रक्षामंत्री रहे हैं 

महेंद्र सिंह, जैसलमेर | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह जसोल को उनकी पुण्यतिथि पर युवाओ द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में युवाओ द्वारा स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक नेता श्री भंवर सिंह साधना ने जसवंत सिंह के जीवन की जानकारी देते हुए कहा कि जसवंत सिंह ने गांव में पढ़ाई की। उसके बाद सेना में भर्ती हुए और अल्प समय में वे मेजर के पद तक पहुंचे तथा 1960 में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में काम करने के लिए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह तेजमालता ने बताया कि जसवंत सिंह भाजपा के उदारवादी चेहरे के तौर पहचान रखते थे। 12वीं पास करने के बाद विदेश में पढ़ाई करनी चाही लेकिन परिवार उतना खर्चा उठाने में सक्षम नहीं था तो आर्मी में भर्ती हो गए । सभा में मुकेश गज्जा, हिन्दू सिंह म्याजलार, आत्माराम मेघवाल, ईश्वर सिंह झिनझिनयाली, भूपत सिंह सिहड़ार आदि ने जसवंत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!