बच्चों की पुण्यतिथि पर पिता करता है हर साल रक्तदान का आयोजन
- एक पिता का अपने बच्चो से अनूठा रिश्ता, बच्चों की पुण्यतिथि पर पिता करता है हर साल रक्तदान का आयोजन
महेंद्र सिंह, जैसलमेर | जैसलमेर में एक पिता का अपने बच्चो के साथ अनूठा रिश्ता देखने को मिला। सीमावर्ती जिले जैसलमेर के रहने वाले प्रेमसुख देवपाल के दोनों बच्चे कच्ची उम्र में ही भगवान को प्यारे हो गए। दोनो बच्चो की याद में आज 3 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया। प्रेमसुख ने भावुक होकर बताया कि भगवान ने कि उसके घर पर थोड़े दिन की खुशियां भेज कर वापस छीन ली। लेकिन हमारे परिवार द्वारा अपने बच्चों में हर पुण्यतिथि पर कोई ना सामाजिक कार्य का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजन किया गया जिसमें प्रेमसुख ने अपने बच्चों के याद में 33 वी बार रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन करके प्रेमसुख ने अपने दोनों ही बच्चों को सादर श्रद्धांजलि पेश की। इस रक्तदान आयोजन के दौरान प्रेमसुख देवपाल उनके पिताजी आत्माराम जी देव पाल उनकी माताजी उनके भाई धर्मेन्द्र, मुकेश, चेतन एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री उमेद सिंह तंवर, अर्बन होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र सिंह राठौड़ एवं प्लाटून कमांडर शिव सिंह तथा अन्य साथी गण मौजूद रहे।