22 अप्रैल से 9 मई तक खाद्य लाइसेंस के लिए चलेगा विशेष अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले स्तर पर विभाग 22 अप्रैल से 9 मई तक अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण करेगा और लाइसेंस बनाएगा। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य)-दो कुमार गुंजन ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस बनवाना या पंजीकरण कराना जरूरी है। बताया कि सालाना 12 लाख से अधिक आय वाले खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस बनवाना जरूरी है। इसी तरह इससे कम आय वाले कारोबारियों को सिर्फ पंजीकरण कराना होगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि नौ मई के बाद विभाग की तरफ से सभी खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की जांच की जाएगी। बिना लाइसेंस, पंजीकरण के कोई भी कारोबार करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दिन यहां ‌लगेगा कैंप

22 से 25 अप्रैल तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, इंद्रेश प्रसाद, आदित्य विक्रम की मौजूदगी में कैंपियरगंज में कैंप लगेगा। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल,प्रतिमा त्रिपाठी,अंकुर मिश्रा व नत्थू कुशवाहा की उपस्थिति में 26 से 29 अप्रैल तक सदर,खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण चंद्र,नरेश कुमार तिवारी, सतीश कुमार ‌सिंह व नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में 30 अप्रैल से चार मई तक खजनी व सहजनवां में कैंप लगेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम,अजय कुमार सिंह, सूचित प्रसाद की मौजूदगी में 6 से 9 मई तक गोला व बांसगांव में कैंप लगेगा।

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!