लार में अनोखा कार्य, डीह बाबा का होगा विवाह
- लार में कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
बुधवार को नगर पंचायत लार के डीह बाबा के पूजन समारोह के लिए कलश यात्रा धूम धाम से निकाली गई। हाथी घोड़ा गाजा बाजा के साथ जुलुश निकाला गया।कलश यात्रा में युवतियों की अहम भूमिका दिखी।डीह पूजा का नेतृत्व करने वाली लार चेयरमैन सरोज यादव व समाजसेवी जगदीश यादव ने भव्य आयोजन कर भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया।कलश यात्रा बुधवार के सुबह चनुकी मोड़ काली स्थान से हजारों श्रद्धालुओं के साथ नगर के छपरा मोड़,गांधी मोड़ ,भेड़िहरवा टोला,धुमनगर,मठ डिग्री कॉलेज,सोनराबारी ,लार बाईपास, पिपरा चौराहा,बौली होते हुए पुनः चनुकी मोड़ काली स्थान पर कलश यात्रा सम्पन्न कराया गया।देवरिया से आये फ़ररी कलाकार रामबड़ाई ने अपने कलाकारों के साथ अपनी कलाकारी दिखा लोगो का मन मोह लिया।डीह पूजा को लेकर लोगो में भारी उत्साह भी दिखा।इस दौरान करन यादव,चंद्रभूषण सिंह,देवनाथ,शुभम यादव, विनोद राजभर ,प्रभु राजभर , मदन राजभर, बृजलाल, विनोद, सुनील, गोरख माली,गोरख पाल, सहित भारी संख्या में लोग जमे रहे।
