नगर पंचायत लार में अध्यक्ष जी कराएंगी डीह बाबा का विवाह
लार में डीह बाबा के विवाह विवाह की तैयारियां पूर्ण
ध्वज स्थापना और मंडप पूजा के साथ दस दिवसीय समारोह का आगाज
लार। नगर पंचायत लार में डीह बाबा के विवाह की तैयारियां पूर्ण हो गईं। सोमवार को ध्वज स्थापना व मण्डप पूजन के साथ दस दिवसीय समारोह का शुभारंभ हो गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि काफी समय से कई लोग नगर के डीह बाबा के विवाह की मांग कर रहे थे। नगर के कुछ लोग आगे आये, लेकिन समारोह नहीं करा सके। हम सौभाग्यशाली हैं कि यह धार्मिक आयोजन हमारे हाथों होने जा रहा है। नगर वासियों का ही नहीं क्षेत्र के लोगों का व्यापक सहयोग व सनर्थन मिल रहा है। डीह बाबा के विवाह के लिए प्रकांड तांत्रिकों और विद्वानों से विमर्श के बाद कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। आज ध्वज स्थापना और मण्डप पूजन हुआ। मंगलवार को संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। नगर के प्रत्येक घर से आखत लिया जाएगा और संकल्प कराया जाएगा। 20 तारीख को सुबह 6 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को तांत्रिक व सोखा लोग सिवान बांधेंगे। 23 को सगुना उठेगा। 27 को मटकोडवा होगा। 28 को धूमधाम से डीह बाबा का विवाह, पूजन, भंडारा होगा। 28 को उजाला यादव व देवालाल यादव का बिरहा होगा। 29 को सार्वजिनिक हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आज के मंडप पूजन में प्रमुख रूप से जगदीश यादव, करन यादव,भोला सिंह, मदन कुशवाहा, बैजनाथ ठाकुर, गोरख माली, ओम प्रकाश राजभर, बृजलाल, विनोद, सुनील साहनी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।