बरेली : फैक्ट्री में दम घुटने से 3 की मौत

बरेली | शहर के सीबीगंज स्थित बीएल एग्रो तेल कंपनी में आज सुबह बड़ा हादसा  होने की खबर आई। जानकारी के अनुसार, सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो प्लांट में विजय, नीरज और यासीन नाम के कर्मचारी टैंक में सफाई के लिए अंदर घुसे तथा काफी देर बाद वापस नहीं आए तो साथी कर्मचारियों ने खोज शुरू की और बाद में उन्हें टैंक में बेहोश पड़े  दिखे। आनन-फानन उन्हें श्री राम मूर्ति स्मारक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


About Author

यह भी देखें  हथियारबन्द बदमाशों ने लार में ईंट भट्ठे पर की लूटपाट

Leave a Reply

error: Content is protected !!