जनता की नहीं सुन रहे अफसर, योगी नाराज

फरियादियों की जो नहीं सुनेगा वह भुगतेगा : योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पता है ज्यादतर अफसर जनता की फरियाद नहीं सुन रहे। रविवार को उन्होंने गोरखपुर में अधिकारियों को चेताया कि यदि फरियादियों की समस्‍याओं का समाधान नहीं हुआ तो उन्‍हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रविवार की सुबह गोरखनाथ मन्दिर में करीब 450 लोगों की फरियाद उन्होंने स्वयं सुनीं । मन्दिर पर साढ़े चार सौ लोग फरियाद लेकर पहुंचे जिससे साफ़ हो गया कि  जिले, तहसील, थानों पर जनता की समस्या ठीक से नहीं सुनी जा रही। जब गोरखनाथ मन्दिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

फरियाद सुन रहे थे उस वक्त एडीजी पुलिस दावा शेरपा, आईजी जयनारायण सिंह, कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह आदि मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  यूपी के प्रसिद्ध होम्यो डाक्टर की बिहार में गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!