प्रो मुरलीमनोहर पाठक बने कुलपति

फाइल फोटो: मुख्यमंत्री से गुफ्तगू करते पाठक

पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट

लार। नगर पंचायत लार के घारी वार्ड निवासी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मुरलीमनोहर पाठक बुधवार को कुलपति बन गए। भारत सरकार के डिप्टी सैक्रेटरी सुमन दीक्षित ने 27 अक्टूबर 21 को उन्हें नियुक्ति पत्र जारी की। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी नई दिल्ली का कुलपति बनाया गया।
********************************
जीवन परिचय
लार के घारी वार्ड निवासी प्रसिद्ध पाठक कुटीर के संस्थापक पंडित आचार्य जयराम पाठक जी के पुत्र शिक्षक शिरोमणि स्वर्गीय मदन मोहन पाठक के पुत्र के रूप में 2 सिंतम्बर 1963 को मुरली मनोहर जी का जन्म हुआ। परिवार सात्विक और संस्कारवान है। मुरली मनोहर ने प्राथमिक शिक्षा बगल के ही प्राथमिक स्कूल में ग्रहण किया। हाई स्कूल परीक्षा 1977 व इंटरमीडिएट परीक्षा 1979 स्वामी देवानन्द इंटर कालेज मठ लार से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किये। उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए प्रयागराज चले गए। जहाँ 1979 से 1990 तक स्नातक, लॉ, पीजी, पीएचडी की डिग्री ली। इस बीच 1985 मे शुरू हुए नेट परीक्षा में भारत के पहले नेट क्वालीफाई बने। 1990 में ही उन्हें उज्जैन विश्वविद्यालय से बुलावा आया। उज्जैन में 1990 से 2006 तक कुल 16 वर्ष ज्योतिष विभाग अध्यक्ष, चीफ प्रॉक्टर, संस्कृत विभाग अध्यक्ष पद को सुशोभित करने के बाद 2006 में गोरखपुर विश्व विद्यालय में आ गए। यहाँ दूसरे चक्र में मौजूदा समय मे संस्कृत विभाग के अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे।

कुलपति नियुक्त होने पर प्रो.मुरली मनोहर पाठक को बुकें देकर स्वागत करते कुलपति प्रो.राजेश सिंह

लार में आज जब प्रो मुरली मनोहर पाठक के कुलपति बनाये जाने की सूचना पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे। अरुण कुमार पांडेय, हरिशरण ओझा, पवन कुमार पाठक, वीरेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, नर्वदेश्वर पांडेय, ब्रजेश पांडेय, अमरेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, गोविंद मिश्रा, मनीष कुमार सिंह बंटी, अमित कुमार सिंह बबलू, राजेन्द्र वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ दिनेश चंद पांडेय, राघव शरण तिवारी, आँशु सिंह, यूपी सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई प्रेषित किया है।

यह भी देखें  बजट में है प्रदेश के एनर्जी सेक्टर के कायाकल्प की दूरदर्शी सोच - हीरालाल नागर

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!