तोलाज फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 100 यूनिट रक्त किया संग्रहित

जयपुर | कोरोना काल में रक्त की ब्लड बैंकों में कमी को देखते हुए तोलाज़ फाउंडेशन द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित रवींद्र निकेतन पब्लिक सी. सै. स्कूल में किया गया। शिविर में जयपुर के एसडीएमएच ब्लड बैंक की टीम ने 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राज्य के परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास व विशिष्ट अतिथि, जयपुर हेरिटेज मेयर, श्रीमती मुनेश गुर्जर व श्री दशरथ सिंह शेखावत (पार्षद, वार्ड 42) रहे |
कार्यक्रम में दिन भर रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्त दान किया। समापन पर तोलाज़ फाउंडेशन के सचिव श्री नवनीत शर्मा ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया |


About Author

यह भी देखें  विश्व अहिंसा दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!