गोरखपुर के गैंगेस्टर और गोवध के आरोपी लार में गिरफ्तार

देवरिया। जिले की लार पुलिस ने स्थानीय थाने में वांछित चल रहे गैंगेस्टर व गोवध के चार अभियुक्तों को धर दबोचा। चारों अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लार में चौकी इंचार्ज रहे वदरी प्रसाद ने यह केस पूर्व में दर्ज कराया था। बाद में आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई। मामले की विवेचना सलेमपुर के कोतवाल कर रहे थे। सलेमपुर कोतवाल ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोई रुचि नहीं दिखाई । इसी बीच सोमवार को लार के कुंडावल तारा गाँव के मोड़ पर पुलिस ने चार बदमाशों को संदेह के आधार पर पकड़ा। उनकी पहचान मोनू यादव पुत्र विजय यादव व प्रेमनाथ यादव पुत्र विजयी यादव निवासी अहिरौली, थाना गोला जनपद गोरखपुर व अम्बिका यादव पुत्र गुलाब यादव तथा सत्यनारायण यादव पुत्र फूलचंद यादव निवासी रतनपुर, गोला गोरखपुर के रूप में हुई। लार प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक राम गीरीश चौहान, सिपाही सूरज खरवार, साहिल खरवार, संजीत सिंह, मुलायम सिंह यादव व राजन सिंह की पुलिस टीम ने गैंगेस्टर व गोवध के आरोपीयों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।


पता चला कि चारों से 6 दिसम्बर 18 को तीन पिकप में 14 राशि गाय व 05 राशि बछिया 02 राशि बछडा बरामद हुआ था। अन्तर्गत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था। बाद में इन सभी पर गैंगेस्टर लगा और 15-15 हजार के इनाम भी घोषित हुए।  इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार प्रदीप शर्मा का कहना है कि चारों इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया गया और जेल भेज दिया गया।

यह भी देखें  विपक्ष के नेता बौवरा गए हैं – रवि किशन शुक्ला

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!