विश्व पृथ्वी दिवस पर कोरोना कर्मयोगियों के लिए किया गया पौधरोपण


आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कोरोना वायरस से आमजनमानस का बचाव करते हुए कोरोना से संक्रमित होकर अपनी जान गवा देने वाले डाक्टर ,पुलिसकर्मी सहित शहीद हुए कोरोना वारियर्स की स्मृति में पौधरोपण किया गया।
समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन के लिए समिति के सदस्यों द्वारा शहीद हुए कोरोना वारियर्स को याद करते हुए अपने अपने आवास में उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा लोगो से सोशल डिस्टेंशिंग का पालन , फेस मास्क का प्रयोग करने और हाथों को बराबर धोते रहने का अनुरोध किया गया।
समिति के फडीन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र द्वारा निम का पौधा ,समिति के सिमा जायसवाल ने भुजौली कालोनी स्थित आवास में तुलसी जी का पौधा, ममता शाह ने अगस्तपार स्थित आवास में आम और तुलसी का पौधा, अभिषेक मिश्र ने यूकेलिप्टस का पौधा, रिशु गुप्ता ने आम का पौधा ,प्रोफेसर राम प्रसाद त्रिपाठी ने आई.टी आई स्थित अपने आवास में तुलसी जी का पौधा, प्रिंस मिश्र द्वारा आम का पौधा लगाया गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!