फैजाबाद से सिवान गोवंश ले जा रहे ट्रक चालक को तीन जिलों की पुलिस मिलकर पकड़ी
देवरिया/मऊ/बलिया। एक ट्रक गोवंश लिए तस्कर फैजाबाद से सिवान के लिए शुक्रवार को सुबह चले। फैजाबाद से दोहरीघाट त्क आराम से तस्कर निकल आये। जिले के मधुबन थाने की पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। आगे रामपुर थाने को एलर्ट किया गया। वहां वैरियर लगा। ट्रक चालक बैरियर उड़ा दिया। मऊ से बलिया जिले में प्रवेश किया। बलिया के उभाव में सड़क पर ट्रक खड़ा कर उसे रोकने का प्रयास हुआ। ट्रक चालक ने उभाव थाने के सामने लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। खबर वायरलेश से गूंज रही थी। भागलपुर में मईल पुलिस ने बैरियर लगाया उसे भी उड़ा दिया। ट्रक के पीछे मधुबन, रामपुर, उभाव थानों की पुलिस और आगे मईल पुलिस। अंततः मईल के जमुआ गाव के सामने ट्रक और तस्कर पकड़े गए।
तस्करों का ट्रक देवरिया जनपद के मईल थाना अंतर्गत जमुआ गांव के पास एक विद्युत पोल से टकरा गई और सड़क किनारे खेत के दलदल में फंस गई। ट्रक पर करीब 25 साढ़ लादे गए थे। जिसे तस्कर फैजाबाद से सिवान बिहार ले जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक पर सवार तीन तस्कर उतरकर भागने लगे। जिसे उभांव व मधुबन थाना पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया और तीनों तस्करों को साथ लेकर उभांव थाना पहुंची। इस आपरेशन में उभांव थाना के दरोगा राघव राम यादव एवं एक होमगार्ड नागेंद्र कुमार जख्मी हो गए। जिनका सीयर सीएचसी अस्पताल में इलाज कराया गया। पकड़े गए गोवंशीय तस्करों की पहचान अजय कुमार थाना भटौलिया आजमगढ़, आशिफ थाना शाहगंज जौनपुर एवं रामलखन आजमगढ़ बताया जा रहा है।
उभांव थाना से सटे देवरिया जनपद के मईल थाना में पकड़े गए गोवंशीय मवेशीय तस्करों के पीछे मऊ, बलिया और देवरिया तीन जनपदों की पुलिस लगी थी। सूचना मिलने पर सबसे पहले मऊ जनपद के मधुबन एसओ विमल राय की टीम ने तस्कर को घेरना चाहा किंतु पुलिस को अपनी रफ्तार से पछाड़ती हुई तस्करों की ट्रक आगे निकल गई तो रामपुर थाना के प्रभारी एसओ रंजीत विश्वकर्मा की भी गाड़ी तस्करों के पीछे लग गई। करीब 35 किलोमीटर तक तस्करों ने पुलिस को खुब छकाया। मऊ के रामपुर थाना के समीप पुलिस की बैरिकेटिंग को भी तस्करों ने ट्रक से उड़ा दिया और तेज रफ्तार में भाग निकले। अखोप होते हुए तस्करों की गाड़ी बलिया के उभांव थाना में प्रवेश किया तो उभांव पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ाई।
चैकिया मोड़ के एक पेट्रोल पंप पास उभांव थाना पुलिस ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ीकर ट्रक को रोकना चाहा किंतु फिल्मी स्टाइल में ट्रक चालक यहां भी पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया और उभांव थाना के गेट से होते हुए तेज रफ्तार में तुर्तीपार पुलिस पिकेट को भी पारकर गया। भागलपुर पुल के रास्ते देवरिया जनपद में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र ने मईल और लार पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था। जिसके कारण तस्करों का निकलना मुश्किल हो गया और पकड़े जाने के भय से अंत में घबराहट में तस्करों का ट्रक जमुआ गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गया। जिसे पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।