सेना के सामान की जगह निकली रॉयल व्हिस्की

देवरिया। हरियाणा से धुंआधार, लगातार बिहार को शराब भेजी जा रही। तस्करों ने बहुत हथकण्डे अपनाये। जिले की लार पुलिस के मेहरौनाघाट बार्डर पर लगे पुलिसकर्मियों ने तस्करों के हर हथकण्डे को बेनकाब किया। शनिवार को सेना के सामान वाले कन्टेनर की सील जब सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्र की उपस्थिति में तोड़वाया गया तो जिस कन्टेनर में बम, बारूद, ऐ के 47 होने की बात दो दिन तक चालक कहता रहा, उस कन्टेनर में हरियाणा निर्मित रॉयल विह्स्की निकली। हालांकि चार दिन से मेहरौना बार्डर पर अपने को सेना का चालक कहने वाला चालक दो दिन पहले ही कही खिसक गया था। बुधवार की शाम मेहरौनाघाट पुलिस चौकी के सामने लार की तरफ से बिहार की तरफ जाने वाले सभी वाहनों की जांच हो रही थी। वाहनों की लम्बी कतार में एक राजस्थान नम्बर की कन्टेनर खड़ी थी। सिपाहियों से चालक ने कहा हमारी गाडी जल्दी पास करा दीजिये। सेना के जरूरी सामान हैं। बम है। बारूद है। ऐ के 47 है। राजस्थान के गंगानगर बार्डर से सेना का सामान सिल्लीगुड़ी जा रहा है। शराब पकड़ने में माहिर सिपाही दिब्य शंकर राय ने कहा कि बगैर चेक किये वाहन बिहार में नहीं जाने देंगे। कन्टेनर चालक दो दिन बार्डर पर ही रहा और बोलता रहा कि अपने अधिकारियों को बता दिया हूँ कि पुलिस गाड़ी नहीं जाने दे रही। तीसरे दिन चालक जब बार्डर पर लावारिस हाल में कन्टेनर छोड़ कर भाग गया तो चौकी इंचार्ज योगेन्द्र यादव ने उच्चाधिकारियों को लावारिस कन्टेनर की जांच कराने के लिए किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजने की मांग की। शनिवार को अपरान्ह सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र, एसओ लार विनय सिंह की उपस्थिति में कन्टेनर की सील तोड़ी गयी तो हरियाणा निर्मित विदेशी शराब मिली।

यह भी देखें  जनपद के परिषदीय स्कूलों में गौरव आफाक मास्टर का स्कूल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!