देवरिया : खामपार के खनुआ नाला में डूबने से तीन मासूमों की मौत
- देवरिया में बाढ़ का कहर, खनुआ में तीन बच्चों के डूबने से मौत पर मचा कोहराम
- सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया है
- खामपार के खनुआ नाला में डूबने से तीन मासूमों की मौत
देवरिया। अशुभ फ्राइडे। देवरिया जिले के खामपार में तीन बच्चों की मौत। दिल दहलाने वाली घटना तब हुई जब बच्चे खनुआ नाला के किनारे खेल रहे थे। बच्चों की मौत पर गॉव में शोक छा गया। खामपार थाना क्षेत्र के खैराट गांव के तीन मासूम बच्चो की खनुआ नदी में शुक्रवार को लगभग दस बजे डूबने से मौत हो गई। खामपार थाना क्षेत्र के खैराट गांव से सटकर खनुआ नाला बहता है। बरसात की वजह से उफान पर है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के हरेराम साहनी का लड़का मोहित उम्र 7 पप्पू साहनी का लड़का अंकुश उम्र 6 और मनोज साहनी का बेटा बुलबुल उम्र 6 खेलते हुए घर के करीब ही जिन्न बाबा के स्थान के पास खनुआ नाले में चले गए। आधा घंटे के प्रयास के बाद तीनों बच्चो को लोगों ने नदी से बाहर निकाला गया। जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
देवरिया में जलस्तर लाल निशान पार
दरअसल नेपाल के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर गोरखपुर- बस्ती मंडल में बह रही नदियों पर पड़ा है। गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिससे मंडल के कई गांव बाढ़ के चपेट में आ गए है। गोरखपुर में राप्ती, गोर्रा और घाघरा नदी खतरे के निशान से अब भी ऊपर बह रही है। देवरिया जिले में भी सरयू नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि होने से वर्ष 1998 की तरह प्रलयकारी बाढ़ का संकट गहराने लगा है।
द न्यूज वाला की अपील
बरसात का मौसम है। हर जगह पानी भरा है। ग्रामीण अंचल ही नहीं शहर व महानगरों तक सड़क पर तीन फीट से ऊपर पानी बह रहा है। आप सभी लोग छोटे बच्चों पर ध्यान दें, उन्हें अकेले घर से बाहर न निकलने दें। सावधानी ही सुरक्षा है।