नाम बदले जाने से ही विकास हो जाए तो उत्तर प्रदेश का नाम अंबानी कर दें – ओम प्रकाश राजभर

  • कॉमनवेल्थ से बड़ा घोटाला किया है योगी सरकार ने कुंभ में

  • प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जांच कराएं

  • अगर योगी जेल नहीं गए तो छोड़ दूंगा राजनीति

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से यूपीए को घेरा था, उसी तरह कुंभ पर सीएजी रिपोर्ट के मामले की जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से करा दीजिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जांच के बाद अगर योगी जेल नहीं गए तो राजनीति छोड़ दूंगा।


पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि चाय बेचते-बेचते देश बेचने लगे। उनके नेता लोग कुंभ का मेला लगाते-लगाते रुपया लूटने लगे। कुंभ में मोटरसाइकिल और मोपेड पर मिट्टी की ढुलाई करा दी गई। कैग की रिपोर्ट में बाइक और ऑटो से मिट्टी ढोने की बात कही गई। ऐसे में कॉमन वेल्थ से बड़ा घोटाला कुंभ में हुआ है। सुभासपा चीफ ने यह भी कहा कि अगर नाम बदले जाने से ही विकास हो जाए तो 24 करोड़ वाली आबादी के उत्तर प्रदेश का नाम अंबानी कर दें। ऐसे में सभी मालामाल हो जाएंगे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!