अन्न महोत्सव: ताम झाम खूब, थैले पड़े कम

  •  ज्यादातर कोटे की दुकानों पर 15 से 20 ही थैले उपलब्ध

देवरिया। मुफ्त अनाज वितरण योजना 18 महीने से चल रही है। सरकार को लगा कि इसे अपने प्रचार का माध्यम बना कर इस कल्याणकारी योजना की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाय। इसके लिए 5 अगस्त गुरुवार का दिन अन्न महोत्सव के नाम से रहा। देवरिया जिले में आज दो लाख परिवारों में 40 हजार कुंतल राशन मुफ्त में दिया गया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्तर्गत सभी राशन की दुकानो पर सबको राशन-सबको पोषण के तहत निःशुल्क राशन वितरण उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। ज्यादातर राशन की दुकानो पर तंबू, लाउडस्पीकर, टीवी आदि स्थापित कर भव्य रुप देते हुए उसे सुसज्जित किया गया। आधी अधूरी तैयारी के चलते कोटे की दुकानों पर 15 से 20 थैले जिनपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तशवीरें थीं, पहुंच पाईं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही विकास खंड तरकुलवा के नरायणपुर, देसही देवरिया के ग्राम पिपरामदन गोपाल एवं बैतालुपर विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुकुन्दपुर भिस्वा में बतौर मुख्य अतिथि सिरकत किए और राशन पैकेट का वितरण कार्डधारको में किया।


इस अवसर पर उन्होने इस महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद नगर पंचायत रुद्रपुर ग्राम मस्जिद वार्ड, टडवां, ग्राम फतेपुर-1 में इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किए और योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी दिए। उन्होने लाभार्थियों में राशन पैकेट का भी वितरण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत रुद्रपुर में सस्ते गल्ले की दुकान पर पशुधन राज्य मंत्री के साथ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने निःशुल्क राशन पैकेट बैग में प्रदान किया। नगरपालिका परिषद देवरिया में भुजौली कालोनी स्थित कोटे की दुकान, विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत इटवां में सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा राशन पैकेट का वितरण किया गया। सदर के वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अमित मोदनवाल, दिनेश गुप्ता, वेद जायसवाल, आशीष गुप्ता, गोविन्द चौरसिया उनके साथ सम्मिलित रहे। बनकटा विकास खंड के ग्राम पंचायत नीयरवां में सांसद सलेमपुर रविन्दर कुशवाहा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम बगहां में सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, बैतालपुर विकास खड में ग्राम पंचायत रनिहवा में बरहज विधायक सुरेश तिवारी, रामपुर कारखाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया-1 में सदर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल द्वारा राशन पैकेट का वितरण किया गया। इसी प्रकार विकास खंड लार अन्तर्गत ग्राम चनुकी में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी एवं अन्य विकास खंडो अन्तर्गत चयनित राशन की दुकानो यथा तिरमासाहुन, बेलवां, बालपुर श्रीनगर, लक्षमीपुर, अतरौली, डेहरी, करमटार शेरखां, विकास खंड लार के चुरिया, विकास खंड रुद्रपुर के ग्राम कोरवां, ग्राम गौरा कटइलवा के कोटे की दुकान पर संबंधित ब्लाक प्रमुख द्वारा राशन पैकेट वितरण किया गया।


रुद्रपुर विकास खंड के नकई ग्राम में भाजपा अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किए। भाटपाररानी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत करौदा के कोटे की दुकान पर जयनाथ कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा राशन वितरण किया गया। लार के चुरिया में प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू अन्न महोत्सव के मुख्य अतिथि थे। खरदहा घनश्याम में अन्न वितरण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी , पत्रकार अरुण कुमार पांडे बूथ अध्यक्ष शिवानंद पांडे ने गरीबों में राशन वितरित किया। नगर पंचायत लार के पिपरा व गयगिर वार्ड में सप्लाई इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह के साथ हियुवा नेता अरुण कुमार सिंह गुड्डू ने राशन वितरित किया। नगर पंचायत लार के तिवारी टोला वार्ड में निशुल्क वितरण कार्यक्रम मे मुख्यरूप से  सप्लाई इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, जगदीश यादव प्रतिनिधि नगर अध्यक्ष ने राशन वितरित किया।

यह भी देखें  Holi 2024: 22 मार्च से 1 अप्रैल तक, होली से पहले यूपी वासियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: सुविधा की नई राह

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!