यूपी दौरे पर जेपी नड्डा, मंत्रियों की लेंगे क्लास, नेताओं को देगें जीत का मंत्र
एम के निल्को, लखनऊ | देश के सबसे बड़े सियासी रुतबे यानि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव २०२२ की तैयारियां अभी से जोर पकडना शुरू कर दी हैं। सभी सियासी दल अपने रूठे हुए समाज को मनाने में लग गया हैं। इसी क्रम में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर यूपी में रहेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा बीते 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के हालचाल लेने के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल पहुंचे थे। 7 माह बाद वे पार्टी पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होंगे और जिलाध्यक्षों और ब्लाक-प्रमुखों को बताएंगे कि कैसे जीतना है 2022 का चुनाव।
राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुख्यमंत्री योगी की टीम कितनी तैयार है इसका भी वह जायजा लेंगे। अमित शाह के दौरे के बाद जेपी नड्डा के दौरे से साफ है कि यूपी में बीजेपी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है । जेपी नड्डा आज लखनऊ में यूपी की सभी 403 विधान सभा सीटों के प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे साथ ही यूपी सरकार के सभी मंत्रियों की भी क्लास लेगें। इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे ।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी यूपी के चुनाव में इस बार भी तीन सौ सीटों के आंकड़े को पार करने की तैयारी में लगी हुई है। 2017 में यूपी में बीजेपी के चाणक्य खुद गृह मंत्री अमित शाह बने थे वाही इस बार पार्टी नड्डा पर भरोसा जता रहीं है हालाकिं नड्डा से पहले अमित शाह भी यूपी के दौरा कर चुके हैं।