लखीमपुर खीरी : सरकार और किसानों में हुआ समझौता, परिजनों को 45 लाख, सरकारी नौकरी और न्यायिक जांच

  • मृतकों के परिवार को दिए जायेगे 45 लाख
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का भी दिया वादा
  • आरोपियों को 8 दिन के अंदर करेगे गिरफ़्तार

लखीमपुर खीरी | कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।  सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा के सतीश मिश्रा आदि कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इन सब के बीच यूपी सरकार और लखीमपुर में सरकार और किसानों के बीच समझौता हो गया है। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 45 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है साथ ही मरने वालों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देने का वादा किया हैं।


यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने मिडिया को बताया की, ‘मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। वहीँ घायलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। किसानों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करवायेगे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!