जो जय श्री राम नहीं बोलता मुझे उसके DNA पर शक – योगी आदित्यनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सुर्खियों में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक न्यूज पेपर के एक खास कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखी। सीएम योगी से जब पूछा गया अगर किसी को जय श्री राम बोलने में दिक्कत है तो वह क्या सोचते है। इस पर सीएम योगी ने अपने ही अंदाम में जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा राम हमारे पूर्वज थे। हमें इस बात पर गर्व है। लोगों को भी गर्व करना चाहिए। जो लोगों को जय श्री राम बोलने में दिक्कत हो रही है मुझे उनके डीएनए पर थोड़ा संदेह है।


सीएम योगी ने कहा यूपी और देश का कोई भी ऐसा नागरिक नहीं है जिसे जय श्री राम बोलने से परेशानी नहीं होगी। सीएम ने कहा इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है पर वहां के लोग श्री राम को अपना पूर्वज मानते है। वहां मुस्लिम ही रामलीला करते है। अगर इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है तो हम क्यों नहीं। अगर फिर भी यहां किसी को जय श्री राम बोलने में दिक्कत है तो मुझे उसके डीएनए पर थोड़ा संदेह है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!