सिरोही : 1.50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला किडनैपर 3 घण्टे में चढ़ा पुलिस के हत्थे
प्रभु सिंह, सिरोही | जोधपुर में एक युवक ने कर्ज उतारने के लिए अपने ही परिचित के 11 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया। कोरोना महामारी के दौरान लगे लोंक डाउन के कारण लाखों का उधारी उतारने के चक्कर में आरोपी ने सोमवार शाम को शिवगंज से घर के पास खेल रहे बच्चे का किडनैप किया था। आरोपी ने देर रात ढाबे के दुकानदार के मोबाइल से घर वालों को फोन कर बच्चे के एवज में 1.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को डी और पुलिस ने पीछा कर देर रात करीब डेढ़ बजे ढोला (पाली) के निकट से आरोपी जोधपुर के शिवरोड रातानाडा निवासी 39 वर्षीय देवेश पुत्र गोपीकिशन सोनी को पकड़ा और बालक को संरक्षण में लिया।
सिरोही एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया जिले के शिवगंज निवासी 11 वर्षीय छात्र मीत सोनी रविवार शाम को 5 बजे से लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पहले तो मीत के पिता लक्ष्मण सोनी व अन्य परिजन मीत को अपने जानकारों के पास व अन्य जगह ढूंढ़ते रहे, लेकिन जब नहीं मिला और लापता होने के 6 घंटे बाद एक शख्स का फोन लक्ष्मण सोनी के पास आया और उसने 1.5 करोड़ की फिरौती मांगी तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे में किडनैपर को पकड़ लिया और बच्चे को सकुशल परिवारजनों को सौप दिया।
इस आरोपी को पकड़ने में सिरोही वृत्ताधिकारी मदनसिंह, थानाप्रभारी शिवगंज बुद्धाराम, करणीदान उपनिरीक्षक, एएसआई विक्रमसिंह, हेड कांस्टेबल नरपतसिंह, भवानसिंह आदि की टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई वहीँ पुलिस के अनुसार इस मामले को सुलझाने में मुखबीरों की भूमिका रही। फिलहाल पुलिस की इस तत्परता को समाज जगह जगह प्रशंसा कर रहा हैं वहीँ बच्चे के परिवारजन पुलिस के प्रति आभार जताते नहीं थक रहें हैं ।