ग्राम पंचायते टी एस पी में घोषित करवाने की मांग

प्रभु सिंह, पिंडवाड़ा | निकटवर्ती कोजरा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में पिण्डवाड़ा तहसील के टीएसपी में शामिल होने से वंचित रहे गाँवो को भी टीएसपी में लेने की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उपस्थित लोगों से गहन विचार विमर्श किया गया, इसमें सरकार द्वारा कई जिले जो जनजाति बाहुल्य है उन्हें टीएसपी घोषित किया है लेकिन सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील जनजाति बाहुल्य होने के बावजूद कई ग्राम पंचायते टीएसपी घोषित नही की गई है, जिसको लेकर पिण्डवाड़ा क्षेत्र के सम्पूर्ण शिक्षित युवाओ के सामने रोजगार का संकट है । बैठक में सभी ने सर्वसम्मत होकर युवाओ का एक ही नारा टीएसपी हो पिण्डवाड़ा हमारा , टीएसपी नही तो वोट नही , पिण्डवाड़ा संपूर्ण टीएसपी में करने के नारे लगाए गए तथा टीएसपी से वंचित गाँवो को टीएसपी में नही जोड़ा गया तो सभी ने मतदान का बहिष्कार करने का आह्वान किया | इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए अचल सिंह बालिया, मदन सिंह डाबी, अशोक सेन, अल्पेश आढा, धनाराम मीणा, मंछाराम मीणा पुखराज मीणा धर्म वीरसिंह आढ़ा ने टी एस पी वंचित गांवो एवं पिंडवाड़ा नगर के बेरोजगार साथियो व लोगो को जागरूक करने के लिए गांव गांव जाकर उनके हको के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे है | इस दौरान कोजरा गांव से खुमाराम,सुरेश रावल,बालू रावल, अमृत लौहार,हिमाराम कलबी,प्रागाराम,धनाराम,रामाराम छिपा,रगाराम प्रजापत, प्रबाराम, रामाराम, पीराराम ,नीमा राम कलबी,पुखराज लोहार, शंकर भाई सुथार,दीपक कलबी, मेहुल रावल,निकेश कलबी,किशन कलबी,मफतलाल, भँवर लाल,जगदीश, गौतम रावल सहित ग्राम वासियो ने बैठक में भाग लेकर विरोध दर्ज करवाया |

यह भी देखें  ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!