बढ़ती महंगाई के विरोध में काँग्रेस का प्रदर्शन
- बढ़ती महंगाई महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन,बैलगाड़ी पर बैठ किया विरोध
- केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार को जनता की कोई चिंता नही है- शरद सिंह
- महंगाई और कोविड के इस महामारी में सेंट्रल विस्टा जैसी योजनाएं दुखती रग पर नमक छिड़कने जैसा है- अमित गुरु
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता उद्योग चौराहा से बैलगाड़ी पर सवार होकर डीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति को सम्बन्धित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार को जनता की कोई चिंता नही है। लागतार बढ़ते डीजल, पेट्रोल, गैस और खाद्य तेलों की कीमतों से आमजन की कमर टूट चुकी है। हम सरकार का विरोध करते हुए आग्रह करते हैं कि वह कीमतों को नियंत्रण में रखें।
इस अवसर पर बोलते हुए यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और पनियरा विधानसभा के सक्रिय नेता अमित गुरु ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोविड ने आमजन को जहां दुष्वारियां दी है वही इस दरम्यान हर आवश्यक वस्तुओं की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। हद तो तब हो जाती है जब तमाम प्रदर्शनों, आंदोलनों और सत्याग्रहों तक को सरकार नजरअंदाज करती आ रही है। सरकार का जनता से कोई लेना देना नही है। महंगाई और कोविड के इस महामारी में सेंट्रल विस्टा जैसी योजनाएं दुखती रग पर नमक छिड़कने जैसा है। श्री गुरु ने कहा कि हम अब सड़क पर आंदोलनों से मुंह नही फेरने वाले। सोई सरकार को जगाने तक हम सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे।
विरोध प्रदर्शन में गोपाल शाही, बिनोद सिंह, निठुरी सिंह, रामकांती त्रिपाठी, सदमोहन उपाध्याय, राकेश गुप्ता , राजू गुप्ता, अक़ील अहमद, देवेन्द्र उपाध्याय, विनोद यादव, विनोद त्रिपाठी, अफजल अब्बासी सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।