ठेके पर दारू पीने वालो की अब खैर नही !

प्रभु सिंह, सिरोही | भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर या फिर ठेके पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना सिरोही वालों को अब महंगा पड़ेगा। कोतवाली पुलिस ऐसे नशेड़ियों को पकड़कर हवालात की हवा खिलाएगी। कोतवाली पुलिस को आये दिन शिकायतें मिल रही थी कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नशेड़ी ठेके पर बैठकर शराब पीते हैं। नशे में टुन्न होने पर राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं। आपस में भी बातचीत के दौरान अश्लील शब्दों व भाषाशैली का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी शिकायतों पर कोतवाली सिरोही थाने के अनीता रानी ने निर्देश देते हुए कार्यवाही करने का आदेश जारी किया हैं। इसी क्रम में सिरोही सिटी के दुकान नंबर 7 पर आधा दर्जन से अधिक लोगो को पुलिस ने पकड़ा और कोतवाली ले गई ।

About Author

यह भी देखें  वाहन चोर ने टोल प्लाजा कर्मी को कुचल कर मार डाला

Leave a Reply

error: Content is protected !!