बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मोहम्मद यूसुफ खान उर्फ़ दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन

हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है।  वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  कुछ दिन पहले सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार उर्फ मोहम्मद यूसुफ खान का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली।  अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है

 

About Author

यह भी देखें  मंत्री ने खोली मोहब्बत की दुकान

Leave a Reply

error: Content is protected !!