Job Alert : सितंबर में होगी सेना भर्ती, 8 जुलाई से 20 अगस्त तक पूर्वाञ्चल के 12 जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन
- 8 जुलाई से 20 अगस्त तक www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर युवा अपना आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के युवा शामिल हो सकते हैं।
पूर्वांचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कोरोना महामारी में बंद सेना भर्ती फिर से शुरू होने जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के 12 जनपदों के युवाओं के लिए यह अवसर है। इसके लिए आठ जुलाई से ऑनलाइन आवेदन होगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। सेना की ओर से प्रस्तावित रैली की तारीख छह से 30 सितंबर तक है। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया, चंदौली, गोरखपुर, बलिया और भदोही के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह
- सेना में भर्ती कराने का झांसा देने वाले जालसाजों के फेर में न फंसे।
- मिलिट्री इंटेलीजेंस, स्थानीय पुलिस और एलआइयू की नजर से गड़बड़ी करने वाले बच नहीं पाते हैं।
- आनलाइन पंजीयन करते समय सावधानी बरतें, सतर्क रहें व जल्दबाजी न करें।
- जिस ई-मेल के माध्यम से पंजीकरण करें, उसे और उसका पासवर्ड याद रखें।
- सिर्फ अपनी मेहनत, अभ्यास, तैयारी व पढ़ाई पर भरोसा करें।
इस वेबसाइट पर आवेदन
वाराणसी में सीधी सेना भर्ती के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के संबंध में इस वेबसाइट पर अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि भर्ती के लिए प्रस्तावित तारीख तय कर दी गई है। हालांकि अंतिम निर्णय जिला प्रशासन का होगा। चूंकि कोरोना महामारी के नियंत्रण को लेकर प्रशासन की ओर से कवायद की जा रही हैं।
