163 किलो डोडा पोस्त के साथ सिरोही पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

प्रभु सिंह, सिरोही | अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान पिंडवाडा पुलिस ने 163 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिंडवाडा के ढंगा पुलिया के पास नाकाबंदी के समय लोडिंग टेम्पो को रुकने का इशारा करने पर तस्करों ने भागने का प्रयास किया। टेम्पो को रुकवाकर दोनों युवकों को दबोच लिया गया।

डीएसपी किशोर सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ के रहने वाले दोनों आरोपी टेम्पो के फर्श के नीचे डोडा पोस्त छुपा कर ले जा रहे थे | पुलिस ने नाकाबंदी व वाहन चैकिंग के दौरान गाडी को रुकवाना चाहा था, लेकिन चालक गाडी को वापस मोड़कर भागने लगा था। इस पर पुलिस दल ने घेरा डाला और दोनों तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन में 163किलो डोडा पोस्त बरामद किए हैं।

About Author

यह भी देखें  ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!