पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर दुकान में चोरी
लार। स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो गईं। पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न चोर ही पकड़े । लार स्कूल , फरीआव डीह स्कूल के बाद बीती रात लखु मोड़ स्थित विजय कुमार शर्मा की मोबाइल दुकान में चोरी हुई। विजय की दुकान में यह चोरी की दूसरी घटना है। पहली घटना के बाद विजय शर्मा जब दुकान बंद करके जाते हैं तो कीमती मोबाइलों को घर लेकर चले जाते हैं।
सोमवार को जब विजय शर्मा दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान में सेंध लगा देखकर उनके होश उड़ गए। जब दुकान खोलकर अंदर गए तो पुराने मोबाइल सेट्स और मोबाइल के एसेसिरिज आदि गायब मिले। आसपास जब लोंगों ने तलाश करना शुरू किया तो एक कार्टून दुकान के पीछे ही स्थित सरकारी स्कूल के बरामदे में मिला। जिसमें बेकार के पुराने मोबाइल कवर आदि ही चोरों ने छोड़ा था।
नगरवासियों का कहना है कि पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी में भी व्यवसायियों की दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। नगर में न तो रात्रिगस्त होती है न पिकेट लगता है।