घटिया सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

  • सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर आपत्ति, ठेकेदार पर अनियमिता का आरोप 
प्रभु सिंह, पिण्डवाड़ा | भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है।  इसका प्रमाण उस समय देखने को मिला जब ग्रामीणों ने अपने गांव में बन रही घटिया सड़क निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और निर्माण करा रहे विभाग को कड़ी चेतावनी दी कि निर्माण में कोई कोताही नहीं बर्दाश्त की जायेगी ।
पूरा मामला सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील के सिवेरा गाँव से केशवगंज तक सड़क निर्माण का हैं। ग्रामीणों ने मौके पर वीडियो बनाकर ठेकेदार को अवगत कराया की ऐसा घटिया निर्माण नही चलेगा अभी थोड़े दिन पहले ही ऐसा निर्माण झाड़ोली से सिवेरा रोड का भी हुआ था जो टूट कर पूरा रोड बिखर गया। लेकिन इस सड़क की कोई भी गुणवत्ता न  होने से आक्रोशित ग्रामीण जनता ने जमकर नारेबाजी की और विभाग तथा ठेकेदार के विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी वहीं कुछ युवाओं ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र लिखने की बात कहीं ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!