ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, दो की मौत
पिंडवाड़ा के आमली रोड पर अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री जा रहें बाइक सवार को टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार दोनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
प्रभु सिंह, सिरोही |जिले के पिंडवाड़ा आमली हाइवे पर तेज रफ़्तार से आ रहें ट्रक ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जा रहें बाइक सवार को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । राह से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुँची पुलिस से शव को अस्पताल भिजवाया जहाँ से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । ख़बर लिखे जाने तक दोनों युवकों की पहचान नही हो पाई हैं।
