कबाड़ बीनने वाले ने ठठेर के घर की चोरी

  • घरवालों के प्रयास से मौके पर ही धराया

लार। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में एक ठठेर के यहाँ गुरुवार को दीवाल तोड़कर चोरी करने वाला युवक रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़ा गया चोर कबाड़ बीनने का काम करता है।
मेहरौना के दीवान मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर थाने ले गए।
मेहरौना में सिच्चन ठठेरा के घर मे दीवाल तोड़कर एक कबाड़ी बीनने वाले ने की चोरी । लोगो ने मौके पे पकड़ा। कथित चोर के पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि कबाड़ी बीनने वाले उक्त कथित चोर ने एक फूल की बड़ी थार,दो फूल की बड़ी थाली, चार बटुला बटुली, पीतल की बाल्टी सहित कई बर्तन चुराए हैं। मुकामी पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
मेहरौना पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पकड़े गए कथित चोर के बारे में बताने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
पकड़े गए कथित चोर की पहचान फारुख पुत्र फकीर निवासी सिवान बिहार के रूप में हुई है। वह घूम घूम कर कबाड़ बीनने का काम करता था।

यदि आप कोई ख़बर हम तक भेजना चाहते है तो नीचे दिया गया फॉर्म भरें ।

कृपया यहाँ समाचार लिखें

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!