प्रख्यात न्यूरोलाजिस्ट पद्मश्री डॉ अशोक पनगढ़िया का हुआ निधन

  • कोरोना के बाद लंग्स इंफेक्शन से जूझ रहे थे डॉ. पनगढ़िया
  • कोरोना वैक्सीन कि दूसरे डोज के बाद बिगड़ी थी हालत

एम के निल्को , जयपुर | पोस्ट कोविड  से जूझ रहे देश- विदेश  के प्रख्यात न्यूरोलाजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगढ़िया का आज दोपहर  निधन हो गया । डॉ अशोक पनगढ़िया का उपचार जयपुर स्थित ईएचसीसी अस्पताल में चल रहा था। अभी पांच दिन पहले ही डॉ पनगढ़िया के लिए न्यूयॉर्क से डॉ. समिन शर्मा ने जीवनरक्षक इंजेक्शन भेजे थे। जिसे जयपुर फुट यूएसए के माध्यम से फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया है। फिर दिल्ली पुलिस इंजेक्शन को जयपुर के ईएचसीसी अस्पताल पहुचाई थी ।

जानकारी के अनुसार डॉ पनगढ़िया पोस्ट कोविड बीमारी से जूझ रहे थे और लंबे समय से वे वेंटिलेटर पर थे।  करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद बिगड़ गई थी और लगभग 48 दिनों बाद डॉ. पनगड़िया जीवन की जंग हार गए। इससे पहले उनकी स्वस्थ्य होने के लिए पूरे देशभर में उनके करीबी और उनसे जुड़े लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे थे। उनके इलाज के लिए देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगी हुई थी, जिसमें नेफ्रोलॉजिस्ट, पल्मनोलॉजिस्ट, फिजीशियन आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहीं कई नेताओं और डॉक्टरों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!